सीबीएसई से संबद्धता प्राप्त होना विद्यालय की गुणवत्ता एवं उत्कृष्ट शैक्षणिक वातावरण का प्रमाण: कपिल देव अग्रवाल
मुजफ्फरनगर। लाला जगदीश प्रसाद सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज को केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) द्वारा मान्यता प्राप्त होने पर प्रदेश के व्यवसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने समस्त विद्यालय परिवार को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रदान की। साथ ही उन्होंने विद्यालय में डिजिटल शिक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विद्यालय में पांच डिजिटल इंटरेक्टिव पैनल लगवाने की भी घोषणा की। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अनुषांगिक संगठन विद्या भारती द्वारा संचालित जानसठ रोड स्थित लाला जगदीश प्रसाद सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज को सीबीएसई द्वारा संबद्धता मिलने पर प्रदेश के व्यवसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने हर्ष प्रकट करते हुए कहा कि यह उपलब्धि विद्यालय की गुणवत्ता एवं उत्कृष्ट शैक्षणिक वातावरण का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि यह विद्यालय उत्तम शिक्षा के साथ-साथ संस्कार प्रदान करने का भी एक प्रमुख केंद्र है। इस अवसर पर उन्होंने विद्यालय के शिक्षकगणों के साथ एक सार्थक एवं प्रेरणादायी संवाद के दौरान शिक्षा की गुणवत्ता, विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास, अनुशासन एवं नैतिक मूल्यों के संवर्धन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की। साथ नई शिक्षा नीतियों, तकनीकी संसाधनों के बेहतर उपयोग एवं विद्यार्थियों को भविष्य के अनुरूप तैयार करने पर भी विचार विमर्श किया। विद्यालय में डिजिटल शिक्षण को बढ़ावा देने के लिए उन्होंने पांच डिजिटल इंटरेक्टिव पैनल लगवाने की भी घोषणा की। साथ ही उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुरूप कौशल विकास को बढ़ावा देने के लिए माध्यमिक विद्यालयों में शरू किए गए कौशल विकास प्रशिक्षण के लिए कौशल विकास प्रोजेक्ट जनपद के इस विद्यालय को प्रदान किया जाएगा। कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य डॉ अखिलेश कुमार शर्मा ने विद्यालय परिवार की ओर से उनका आभार प्रकट किया।

इससे पूर्व विद्यालय आगमन पर प्रधानाचार्य डॉ अखिलेश कुमार शर्मा एवं प्राइमरी विंग की कोर्डिनेटर गोदावरी गुप्ता ने कौशल विकास राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल को स्मृति चिन्ह भेंटकर उन्हें सम्मानित किया। इस अवसर पर समस्त शिक्षकगण उपस्थित रहे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights