प्रयागराज में करेली थानाक्षेत्र के गौस नगर में बिसमिल्लाह चौराहे के पास संपत्ति की खरीद-फरोख्त का काम करने वाले एक व्यक्ति की बुधवार शाम अज्ञात हमलावरों ने कथित रूप से गोली मारकर हत्या कर दी। नकाबपोश बाइक सवार बदमाशों ने सरेशाम हत्याकांड को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गए। इस हत्याकांड के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

इलाके में फैली दहशत 
डीसीपी (नगर) मनीष शांडिल्य ने बताया कि गौस नगर में बिसमिल्लाह चौराहे के पास एक प्रॉपर्टी डीलर को गोली मारे जाने की सूचना पुलिस को मिली जिसके बाद उसे घायल दशा में एसआरएन अस्पताल ले जाया गया और वहां इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। इस हत्याकांड के बाद लोग काफी दहशत में आ गए।

इस मामले में था कुछ लोगों से विवाद 
बताया जा रहा है कि मृतक की पहचान मोहम्मद इरफान (45) के रूप में हुई है जो प्रॉपर्टी डीलर था और संपत्ति के सौदे में लेनदेन को लेकर उसका कुछ लोगों के साथ विवाद था। आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस की पांच टीमों का गठन किया गया है जो घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगालेंगे। पुलिस के अनुसार शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights