प्रयागराज: देव दीपावली की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल ने शनिवार को संगम क्षेत्र पहुंचे। इस दौरान उन्होने 27 नवम्बर को आयोजित होने वाले देव दीपावली की तैयारियों को जाना। उन्होंने वहां पर उपस्थित सभी सम्बंधित अधिकारियों को देव दीपावली कार्यक्रम को भव्य एवं सकुशल ढंग से सम्पन्न कराये जाने हेतु सौंपे गये दायित्वों का जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करने का निर्देश दिया है। जिलाधिकारी ने संगम सहित अन्य घाटों पर साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था कराए जाने हेतु जिला पंचायतराज अधिकारी एवं नगर निगम को निर्देशित किया।
देव दीपावली पर दीपदान कार्यक्रम के समय सेक्टर मजिस्ट्रेट अपनी देखरेख में अपने-अपने सेक्टरों में समुचित ढंग से दीपों को जलवाएगें। इसके अलावा संगम क्षेत्र में सैण्डआर्ट, सेल्फी प्वांइट, लेजर शो भी किया जाएगा। जो आकर्षण का केंद्र होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights