एशियाई बाजारों में सकारात्मक रुख और विदेशी पूंजी के प्रवाह से तीन सत्र की गिरावट के बाद सेंसेक्स और निफ्टी में शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में बढ़त दर्ज की गई। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में सपाट शुरुआत के बाद 289.43 अंक चढ़कर 81,651.30 अंक पर पहुंच गया। एनएसई निफ्टी 88.25 अंक की बढ़त के साथ 24,881.50 अंक पर रहा।

सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से महिंद्रा एंड महिंद्रा, इटर्नल (पूर्व में जोमैटो), स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, अल्ट्राटेक सीमेंट, बजाज फिनसर्व और मारुति के शेयर सबसे अधिक लाभ में रहे। इंडसइंड बैंक, बजाज फाइनेंस, टेक महिंद्रा और कोटक महिंद्रा बैंक के शेयर नुकसान में रहे।

एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की 225, शंघाई एसएसई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग फायदे में रहे।

अमेरिकी बाजार बृहस्पतिवार को जूनटीन्थ के अवकाश के कारण बंद थे।


अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 2.45 प्रतिशत की गिरावट के साथ 76.92 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) बृहस्पतिवार को लिवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 934.62 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने भी 605.97 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights