कैथल जिले के गांव रोहड़ा से एक दर्दनाक खबर सामने आई है, जहां 21 वर्षीय युवक गीतिक शर्मा का शव करीब 6 महीने बाद आज परिवार को एयरपोर्ट पर सौंपा गया। बेटे का शव देखते ही परिवार में कोहराम मच गया।

मिली जानकारी के अनुसार गीतिक शर्मा स्टडी वीजा पर रूस गया था। बताया जा रहा है कि वह भारत में भी सेना में भर्ती होने की तैयारी कर रहा था, लेकिन अपने एक दोस्त के बुलावे पर रूस चला गया। वहां जाने के बाद वह रूसी सेना में भर्ती हो गया।

सूत्रों के मुताबिक महज 25 दिन की ट्रेनिंग के बाद ही उसे फ्रंटलाइन पर भेज दिया गया, जहां चल रहे रूस-यूक्रेन युद्ध के दौरान उसकी मौत हो गई। करीब छह महीने बाद आज उसका शव भारत लाया गया और परिवार को सौंपा गया। गांव में जैसे ही यह खबर पहुंची, पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। बता दें कि इस युद्ध में हरियाणा के युवा की ये 5वीं मौत है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights