मुज़फ्फरनगर। देर रात्रि में रजवाहे से अज्ञात युवती का शव मिलने से पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। आनन फानन में मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नहर से बाहर निकलवाया। पुलिस ने शव का पंचायतनामा भरकर शव को पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया गया।
मंगलवार की देर रात को थाना जानसठ क्षेत्र के गांव राजपुर कला के रजवाहे से एक अज्ञात महिला का शव मिलने से हड़कंप मंच गया। वहीं सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी हैं। जानसठ थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक महिला की उम्र लगभग 25 वर्ष हैं। उन्होंने बताया कि अभी तक पहचान नही हो पाई है, जिसका निरंतर प्रयास जारी हैं। उन्होंने बताया कि पोस्ट मार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हत्या या आत्महत्या का खुलासा हो पाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights