उत्तर प्रदेश में इन दिनों अधिकारियों के लगातार तबादले हो रहे हैं। एक दिन पहले 5 आईएएस अधिकारियों के ट्रांसफर के बाद अब योगी सरकार ने फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। अब 12 आईपीएस अधिकारियों का भी तबादला किया गया है। सरकार का कहना है कि कानून व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए ये बदलाव किए जा रहे हैं।
इन अफसरों का हुआ तबादला
बता दें कि सहारनपुर ग्रामीण के एएसपी सागर जैन को प्रयागराज में डीसीपी बनाया गया है। गोंडा (पूर्वी) के एएसपी मनोज कुमार रावत को संभल (दक्षिणी) भेजा गया है। मेरठ के एएसपी आयुष विक्रम सिंह को बहराइच नगर की जिम्मेदारी दी गई है। सीतापुर के एएसपी विनायक गोपाल भोसले को मेरठ नगर का एएसपी बनाया गया है। मेरठ के एएसपी अंतरिक्ष जैन को बुलंदशहर ग्रामीण भेजा गया है।
वहीं, गौतमबुद्ध नगर की एसीपी ट्विंकल जैन को लखनऊ में एडीसीपी बनाया गया है।गाजियाबाद की एसीपी लिपि नागयाच को वाराणसी में एडीसीपी बनाया गया है। प्रयागराज के एसीपी राजकुमार मीणा को मिर्जापुर (नक्सल क्षेत्र) में एएसपी बनाया गया है। लखनऊ के एसीपी ऋषभ रुनवाल को सोनभद्र (नक्सल क्षेत्र) भेजा गया है। संभल के एएसपी आलोक कुमार को प्रतापगढ़ नगर (पूर्वी) भेजा गया है। वाराणसी के एसीपी डॉ. ईशान सोनी को जालौन का एएसपी बनाया गया है। वहीं, अलीगढ़ के एएसपी मयंक पाठक को सहारनपुर ग्रामीण भेजा गया है।
