मोकामा के विधायक अनंत सिंह जेल से बाहर आ गए हैं. इस बीच एक बार फिर उनके क्षेत्र का माहौल गरमाया हुआ है. इसका कारण एक वायरल ऑडियो है. ऑडियो में जेडीयू विधायक अनंत सिंह पर भी आरोप लगाए गए हैं. वायरल ऑडियो सोनू और पंचमहला थाने के किसी सिपाही के बीच बातचीत का बताया जा रहा है. हालांकि इसकी पुष्टि एबीपी न्यूज़ नहीं करता है.

बातचीत का ऑडियो कबका है इसका दावा नहीं किया जा सकता है. नौरंगा जलालपुर निवासी सोनू ऑडियो में पंचमहला थाने के एसएचओ कुंदन कुमार पर रिश्वत लेने का आरोप लगा रहा है. अनंत सिंह और एसएचओ के बीच मिलीभगत का आरोप लगा रहा है. साथ ही अवैध धंधे में छूट देने की बात भी कह रहा है.

वीडियो वायरल करने की धमकी

आरोप है कि अवैध धंधा चलाने की छूट देने के बदले एसएचओ को नियमित रूप से पैसे भेजे जाते थे. दूसरी ओर सोनू जिस व्यक्ति से बात कर रहा है उसको किसी वीडियो को वायरल करने की धमकी भी दे रहा है. साथ ही मीडिया को बुलाकर सब कुछ बताने की बात कह रहा है. यह भी कह रहा है कि वो धरना-प्रदर्शन करेगा.

‘अनंत सिंह जो कहेगा वही करेंगे?’

सोनू ने फोन पर बात करने वाले से कहा, “पंचमहाल थाना प्रभारी कुंदन कुमार ने मेरे साथ ऐसा क्यों किया? पैसा लेकर मेरी गाड़ी पकड़ ली… अनंत सिंह जो कहेगा वही करेंगे? मेरे घर पर आकर धमकाएंगे?”

इस मामले को लेकर एसडीपीओ-1 रामकृष्ण ने बताया कि ऑडियो वायरल होने की सूचना मिली है. जांच की जा रही है. इसके बाद कार्रवाई की जाएगी. बता दें कि सोनू-मोनू गैंग और अनंत सिंह के समर्थकों के बीच कई महीने पहले झड़प हुई थी. कई राउंड फायरिंग हुई थी. अब एक बार फिर इस ऑडियो के सामने आने के बाद माहौल गरमाता नजर आ रहा है.

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights