मेष: ध्यान रखें कि उलझनों वाले सितारे के कारण समस्त प्लानिंग-प्रोग्रामिंग उखड़-बिगड़ न जाए, नुकसान का भी डर।

वृष: टीचिंग, कोचिंग, प्रिंटिंग, पब्लिशिंग, लिकर, होटलिंग, टूरिज्म का काम करने वालों को अपने कामों में भरपूर लाभ मिलेगा।

मिथुन: राज दरबार में जाने पर कदम बढ़त की तरफ, अफसर भी साॅफ्ट, सपोर्टिव रुख रखेंगे, आपकी पैठ तथा छाप बनी रहेगी।

कर्क: धार्मिक एवं सामाजिक कामों में ध्यान, अर्थ मोर्चे पर स्थिति संतोषजनक, इरादों में मजबूती तथा कामयाबी मिलेगी।

सिंह : सेहत के प्रति अटैन्टिव रहना सही रहेगा, वैसे खान-पान में उन चीजों को कम यूज करें जो तबीयत को सूट न करती हों।

कन्या : व्यापार तथा कामकाज की दशा अच्छी, फैमिली फ्रंट पर तालमेल किंतु कुछ टैंशन-परेशानी रहने का भी डर रहेगा।

तुला: चूंकि शत्रु उभरते-सिमटते रह सकते हैं, इसलिए उन पर ज्यादा भरोसा न करना ठीक रहेगा, सफर भी टाल दें।

वृश्चिक: संतान साथ देगी, तालमेल रखेगी, किंतु किसी समय कुछ परेशानी भी दे सकती है, मगर आम हालात अनुकूल चलेंगे।

धनु : अदालती काम हाथ में लेने पर कामयाबी मिलेगी, तेज प्रभाव दबदबा भी बना रहेगा, शत्रु कमजोर तेजहीन रहेंगे।

मकर: कामकाजी साथी साथ देंगे, तालमेल रखेंगे तथा आपकी बात को ध्यान से सुनेंगे तथा वजन देंगे।

कुंभ: सितारा धन लाभ देने वाला तथा अर्थ दशा कंफर्टेबल रखने वाला, कारोबारी टूरिंग भी फ्रूटफुल रहेगी।

मीन : अर्थ तथा कारोबार की दशा बेहतर, यत्नों-प्रोग्रामों में कामयाबी मिलेगी मगर अपने क्रोध पर जब्त रखें।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights