उत्तर प्रदेश पुलिस की स्पेशल टॉस्क फोर्स (STF) और मेरठ पुलिस ने बुधवार तड़के एक संयुक्त कार्रवाई में अलीगढ़ के चर्चित राव दानिश हिलाल हत्याकांड में वांछित 1 लाख रुपए के इनामी बदमाश जुबैर को मार गिराया। पुलिस के अनुसार थाना लोहिया नगर क्षेत्र के अलीपुर में घेराबंदी के दौरान जुबैर ने एसटीएफ टीम पर गोलीबारी शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मुठभेड़ स्थल से पुलिस ने एक मोटरसाइकिल, 32 बोर की 2 पिस्टल, कई खोखे और जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।

पुलिस के अनुसार 24 दिसंबर 2025 को अलीगढ़ के सिविल लाइंस क्षेत्र में अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) शिक्षक राव दानिश हिलाल की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में जुबैर वांछित चल रहा था और उसकी गिरफ्तारी पर अलीगढ़ पुलिस ने एक लाख रुपए का इनाम घोषित किया था।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अविनाश पां ने बताया कि जुबैर मूल रूप से अलीगढ़ के बरला थाना क्षेत्र के गांव नौशा का निवासी था और फिलहाल दिल्ली के शाहीन बाग में रह रहा था। वह कुख्यात मुनीर गिरोह का सक्रिय सदस्य माना जाता था। उसके खिलाफ उत्तर प्रदेश और दिल्ली के विभिन्न थानों में हत्या, लूट, डकैती और हत्या के प्रयास तथा एनडीपीएस एक्ट समेत दो दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights