मुजफ्फरनगर। दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 11 साल पहले गन्ना मूल्य के लिए आंदोलन करने वाले रालोद एवं अन्य नेताओं के गैर जमानती वारंट जारी कर दिए गए। 15 आरोपियों ने मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कोर्ट में सरेंडर कर दिया। आरोपियों को जमानत मिल गई।
एडवोकेट श्रवण कुमार भैंसी ने बताया कि गन्ना मूल्य के लिए 23 दिसंबर 2013 को दिल्ली-दून हाईवे पर मंसूरपुर क्षेत्र में धरना प्रदर्शन किया गया था। पुलिस ने 55 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। इनमें सहारनपुर मंडल के प्रधान संगठन के अध्यक्ष अशोक राठी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य संजय राठी, विकास राठी, सरफराज खान, अनंगपाल, राजबीर सिंह समेत 15 आरोपियों के गैर जमानती वारंट जारी कर दिए गए थे। आरोपियों ने सीजेएम कोर्ट में सरेंडर किया, जहां से जमानत मिल गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights