मुजफ्फरनगर। बीते कई दिनों से सुस्ता रही प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड मुजफ्फरनगर इकाई ने शुक्रवार को एक बार फिर मैदान में उतरकर पर्यावरण नियमों का उल्लंघन करने वाली इकाइयों के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। शुक्रवार को शुरू की गई इस कार्रवाई के तहत विभागीय अधिकारियों ने मेरठ रोड स्थित सूजडू चुंगी क्षेत्र में संचालित तीन मेटल फैक्ट्रियों पर औचक छापेमारी की। प्रदूषण विभाग की टीम को जांच के दौरान इन फैक्ट्रियों में भारी अनियमितताएं और प्रदूषण फैलाने के साक्ष्य मिले हैं, जिसके बाद विभाग आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गया है।
विभागीय सूत्रों के अनुसार लंबे समय से शिकायतें मिल रही थीं कि क्षेत्र में स्थित कुछ औद्योगिक इकाइयां बिना अनुमति और बिना आवश्यक सुरक्षा उपकरणों के संचालित हो रही हैं। क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी गीतेश चंद्रा के निर्देश पर एई संतोष कुंवर व जेई राजा गुप्ता ने मौके पर पहुंचकर एफआर इंटरप्राइजेज, एएस ट्रेडर्स और एसजे नाम की फैक्ट्रियों की जांच की। तीनों ही इकाइयां मेटल के कार्य से प्रदूषण फैलाने पर सील किया गया है।
क्षेत्रीय अधिकारी गीतेश चंद्रा ने बताया कि इन फैक्ट्रियों से निकलने वाला धुआं और अपशिष्ट सीधे पर्यावरण में घुल रहा था, जिससे स्थानीय निवासियों को सांस लेने में दिक्कत और अन्य स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था। इस कारण इन्हें सील किया गया है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights