मुजफ्फरनगर में पूर्व विधायक सुरेश संगल का निधन हो गया। उन्होंने बृहस्पतिवार रात्रि में 12:30 बजे अंतिम सांस ली। बताया गया कि वे 86 साल के थे। वहीं, उनके निधन से भाजपा और संघ परिवार में शोक की लहर है।

जानकारी के अनुसार, सुरेश संगल मुजफ्फरनगर शहर विधानसभा सीट से भाजपा से 1991 और 1993 में विधायक रहे। सुरेश संगल डीएवी कॉलेज में प्रोफेसर भी रहे हैं। आज दोपहर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

बताया गया कि राम जन्मभूमि आंदोलन में भी सुरेश संगल की सक्रिय भूमिका रही। इस बाबत सबसे पहली रैली इन्होंने जीआईसी मैदान में कराई थी। अशोक सिंघल की प्रेस वार्ता भी आलू मंडी में आयोजित की गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights