पुलिस ने दो युवकों को नशीले पदार्थों के साथ अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार किए हैं। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दोनों आरोपियों का चालान कर दिया है।

सीओ गजेंद्र पाल सिंह ने बताया कि बुढ़ाना पुलिस ने बड़ौदा-सठेड़ी मार्ग पर रजवाहे की पुलिया से जितेंद्र उर्फ डब्बू पुत्र रामपाल निवासी गांव बड़ौदा को 200 ग्राम गांजे के साथ दबोच लिया। दूसरी ओर पुलिस ने राजू पुत्र जगदीश निवासी गांव मसूरी थाना पावई जिला भिंड मध्यप्रदेश हाल निवासी खतौली को गांव अलीपुर अटेरना के निकट अवैध शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर उनका चालान कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights