मुजफ्फरनगर / अपर पुलिस महानिदेशक, मेरठ जोन मेरठ एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक परिक्षेत्र सहारनपुर के निर्देशन में एव वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा मुजफ्फनगर के पर्यवेक्षण, पुलिस अधीक्षक नगर अमृत जैन, क्षेत्राधिकारी खतौली श्रीमती रूपाली राय, के कुशल निर्देशम में मन्सूरपुर
थाना प्रभारी निरीक्षक विपिन त्यागी ने बताया कि थाना मन्सूरपुर पुलिस ने वीरवार को एक वादी विकास कुमार द्वारा सूचना दी गयी की अज्ञात चोरों द्वारा उनकी टीन गायों को चोरी कर लिया गया है। वादी से प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना मन्सूरपुर पुलिस द्वारा बीएनएस मामला पंजीकृत किया गया तथा घटना के शीघ्र व सफल अनावरण व अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु थाना मन्सूरपुर पर पुलिस टीमों का गठन किया गया। जिस पर गठित पुलिस टीम दिनांक 01/02.05.2026 की रात्रि में निजामपुर/मुबारिकपुर बस स्टैण्ड के पास संदिग्ध व्यक्ति/वाहनों की चैकिंग कर रहे थी तभी एक संदिग्ध पिकअप गाडी निजामपुर/मुबारिकपुर रोड की तरफ से आती दिखाई दी जिसे पुलिस टीम द्वारा चैकिंग हेतु रूकने का इशारा किया गया। पिकअप सवार चैकिंग हेतु नही रूके तथा वाहन को पीछे मोडकर भागने का प्रयास करने लगे। मोडने के प्रयास में गाडी का पहिया खेत में फंस गया। वाहन को फंसा देखकर वाहन में सवार बदमाश वाहन से उतरकर पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग करते हुए खेतों में भागने लगे। बदमाशों द्वारा की गयी फायरिंग में पुलिस टीम बाल-बाल बची। पुलिस टीम द्वारा बदमाशों को आत्मसमर्पण की चेतावनी दी गयी। पुलिस टीम द्वारा बदमाशो की फायरिंग रेंज में घुसकर आत्मरक्षार्थ सूक्ष्म व जवाबी फायरिंग की गयी जिसमें एक बदमाश घायल हो गया तथा अन्य बदमाश फरार हो गये। पुलिस टीम द्वारा एक बदमाश को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया तथा एक बदमाश को कांबिंग के दौरान गिरफ्तार किया गया। वही एक अन्य बदमाश अंधेरे व खडी फसल का फायदा उठाकर फरार हो गया। थाना मन्सूरपुर पुलिस द्वारा घायल/गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से अवैध शस्त्र, एक पिकअप ट्रक तथा तीन गाय बरामद की गयी।
प्रारम्भिक पूछताछ में घायल/गिरफ्तार अभियुक्तगण द्वारा बताया गया कि उनके द्वारा पशु चोरी का कार्य किया जाता है तथा चोरी किये गये पशुओं को बेचकर अवैध आर्थिक लाभ अर्जित किया जाता है। हमने अपने फरार साथी के साथ मिलकर ग्राम मोरकुक्का से 01 घर से इन तीनों गायों को चोरी किया गया था। आज हम इन्हे पशु पैठ बाजार में बेचने के लिये जा रहे थे कि पुलिस द्वारा हमें पकड लिया गया।
थाना मन्सूरपुर पुलिस द्वारा घायल अभियुक्त को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया तथा फरार अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु प्रयास करते हुए अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

*घायल/गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम/पता-*
*1-* प्रियांशु उर्फ निक्की पुत्र सुरेन्द्र निवासी ग्राम मौ0 मुकल्लमपुर थाना मीरापुर जनपद मुजफ्फरनगर (घायल)
*2-* इरफान अंसारी पुत्र इस्लामुद्दीन निवासी ग्राम भैसी थाना खतौली जनपद मुजफ्फरनगर।

*वांछित/फरार अभियुक्त का नाम व पता-*
*1-* तालिब पुत्र साजिद अली निवासी लक्सर रोड विजयनगर (ददेरा की डेरी) रूडकी, हरिद्वार

*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-*
*1-* प्रभारी निरीक्षक विपिन कुमार त्यागी थाना मंसूरपुर, मुजफ्फरनगर।
*2-* उ०नि०सचिन कुमार थाना मंसूरपुर, मुजफ्फरनगर।
*3-* उ०नि०संजय कुमार थाना मंसूरपुर, मुजफ्फरनगर।
*4-* उ०नि० विशाल राठी थाना मंसूरपुर मुजफ्फरनगर ।
*5-* है०का०राजीव भारद्वाज थाना मंसूरपुर मुजफ्फरनगर ।
*6-* है०का० सुहेल खान, थाना मंसूरपुर मुजफ्फरनगर ।
*7-* का०लोकेन्द्र कुमार, थाना मंसूरपुर मुजफ्फरनगर ।
*8*का०धर्मेन्द्र कुन्तल, थाना मंसूरपुर मुजफ्फरनगर ।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights