-एनआरआई चेतन भाई होगे मुख्य यजमान, 170 देशों में देखा जायेगा लाइव
मुजफ्फरनगर। आध्यात्मिक ऊर्जा, श्रद्धा और भक्ति के महासंगम का ऐतिहासिक क्षण एक बार फिर आने वाला है, जब विश्व विख्यात कथा व्यास संत मोरारी बापू के श्रीमुख से पावन धरा शुकतीर्थ (शुक्रताल) पर दो मई से दस मई तक दिव्य श्रीराम कथा का अमृत वर्षा होगी। गुरुवार को सत्य प्रकाश रेशु ने रुड़की रोड स्थित एक रेस्टोरेंट में प्रेस वार्ता कर नो दिवसीय संत मोरारी बापू की 977वी रामकथा के भव्य आयोजन की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि यह आयोजन न केवल क्षेत्र, बल्कि देश-विदेश के लाखों श्रद्धालुओं के लिए आध्यात्मिक उत्सव से कम नहीं होगा। यह भव्य कथा श्री शुकदेव आश्रम के विशाल प्रांगण में आयोजित होगी, जहाँ हर दिन भक्ति, ज्ञान और वैराग्य का अद्भुत संगम देखने को मिलेगा। विशेष बात यह है कि यह बापू की 977वीं रामकथा है और शुकतीर्थ में उनका छठा आगमन, जिससे इस आयोजन की महत्ता और भी बढ़ जाती है। शुकतीर्थ वही पावन स्थल है जहाँ महर्षि शुकदेव ने राजा परीक्षित को पहली बार श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण कराया था। ऐसे दिव्य स्थल पर मोरारी बापू की रामकथा, श्रद्धालुओं के लिए अलौकिक अनुभव का अवसर बनेगी। कथा का समय और विशेष कार्यक्रम दो मई (प्रारंभ दिवस) सायं चार बजे से उन्होंने बताया कि तीन मई से दस मई तक प्रातः दस बजे से दोपहर 1ः30 बजे तक कथा के पश्चात सभी श्रद्धालुओं के लिए शुद्ध सात्विक भोजन प्रसाद की व्यवस्था रहेगी। इस महाआयोजन में भारत ही नहीं, बल्कि अमेरिका, इंग्लैंड, केन्या समेत कई देशों से भक्तों के आने की संभावना है। कथा का सीधा प्रसारण आस्था, चित्रकूट सहित विभिन्न आध्यात्मिक चैनलों पर होगा, जिसे 170 देशों में लाइव देखा जा सकेगा। आयोजकों ने स्पष्ट किया है कि यह कथा पूर्णतः निःस्वार्थ और पारमार्थिक है, जिसमें किसी भी प्रकार का चंदा नहीं लिया जाएगा। जाति, वर्ग या भेदभाव से परे सभी समाज के लोग इसमें ससम्मान आमंत्रित हैं। उन्होंने बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए विशाल वातानुकूलित (एसी) मंडप शुद्ध पेयजल, स्वच्छ शौचालय, पार्किंग, 24 घंटे बिजली और साफ-सफाई, फायर ब्रिगेड, एंबुलेंस, डॉक्टरों की टीम ‘खोया-पाया केंद्र’ की स्थापना जैसी अत्याधुनिक व्यवस्थाएं की गई हैं। प्रेस वार्ता में जानकारी देते हुए आयोजक मंडल ने बताया कि राम कथा समिति गौ सेवा, वृक्षारोपण, श्रद्धालुओं के ठहराव और युवा पीढ़ी को राष्ट्रभक्ति से जोड़ने जैसे कार्य भी कर रही है। जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल ने कहा कि वे इस आयोजन में एक कार्यकर्ता के रूप में सक्रिय भूमिका निभाएंगे। वहीं प्रदीप जिंदल और दिलीप पुनेवाला ने इसे जन-जन को राममय बनाने और शुकतीर्थ को विश्व पटल पर स्थापित करने का प्रयास बताया। मुख्य यजमान एनआरआई चेतन भाई (युगांडा निवासी) ने इसे अपने जीवन का अद्भुत आध्यात्मिक अनुभव बताया। उन्होंने बताया कि इस आयोजन में देश के संत-महात्मा, राजनेता, फिल्मी हस्तियां, कवि, विचारक और कई विशिष्ट अतिथियों के शामिल होने की संभावना है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights