सहारानपुर(मनीष अग्रवाल)। पुलिस उपमहानिरीक्षक परिक्षेत्र, सहारनपुर एव वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारानपुर ने निर्देशो पर मादक पदार्थों/नशे के अवैध कारोबार, प्रतिबंन्धित दवाओं की तस्करी/बिक्री पर प्रभावी रोकथाम के लिए ठोस एवं समन्वित कार्यवाही हेतु परिक्षेत्र सहारनपुर के तीनो जनपदो में “ऑपरेशन सवेरा” – “नशे के अंधकार से जीवन के उजाले की ओर” अभियान चलाया जा रहा है।इसी क्रम में क्षेत्राधिकारी नगर प्रथम ने बताया कि थाना मण्डी प्रभारी निरीक्षक सतपाल सिंह भाटी के कुशल नेतृत्व में शनिवार को मण्डी पुलिस टीम द्वारा चैकिंग व गश्त के दौरान एक नफर अभियुक्त शादाब उर्फ शब्बू पुत्र शहजाद निवासी रहमान मैडिकल के पास नक्काशा बाजार थाना कोतवाली नगर सहारनपुर हाल पता सलमान डेरी वाली गली लक्खी गेट प्रथम थाना मण्डी जनपद सहारनपुर को मण्डी समीति परिसर में कूडा घर के पास से गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्त शादाब उर्फ शब्बू उपरोक्त के कब्जे से कुल 195 ग्राम अवैध चरस बरामद हुई। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना मण्डी पर एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया। अभियुक्त शादाब उर्फ शब्बू उपरोक्त द्वारा मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के संबंध में FORWARD AND BACKWARD लिंको की जाँच की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध विधिक कार्यवाही कर समय से माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। पुलिस टीम में उ०नि०उपेन्द्र सिंह, है०का०कपिल कुमार,है०का०सुनील राणा,का०प्रवीण कुमार ,थाना मण्डी जनपद सहारनपुर रहे।
