सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) और पंजाब पुलिस ने व्यापक तलाशी अभियान में अमृतसर के सीमावर्ती क्षेत्र से 14 मैगजीन और छह पिस्तौल बरामद कीं। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

बीएसएफ के एक प्रवक्ता ने बताया कि बृहस्पतिवार को अमृतसर जिले के महवा गांव से सटे एक खाली खेत में संयुक्त तलाशी अभियान के दौरान पीले रंग की टेप में लिपटा एक बड़ा पैकेट बरामद हुआ। वह पैकेट धातु के तार से बंधा था।

उन्होंने बताया कि पैकेट खोलने पर, इसके अंदर छह पिस्तौल और 14 मैगजीन मिलीं। प्रवक्ता ने बताया कि बीएसएफ के जवानों और पंजाब पुलिस की त्वरित कार्रवाई के कारण हथियारों की बरामदगी हो पाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights