उत्तराखंड में जनपद टिहरी के भद्रकाली क्षेत्र में शुक्रवार सुबह गंगोत्री-यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक कार के अनियंत्रित होकर पलट जाने का मामला सामने आया है। हादसा उस समय हुआ जब कार चालक ओवरटेक करने का प्रयास कर रहा था। प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिल्ली नंबर की ग्रे रंग की मारुति सुजुकी बलेनो अचानक नियंत्रण खो बैठी और सड़क किनारे छत के बल पलट गई।

कार में सवार थे ये यात्री  
दुर्घटना में वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, हालांकि राहत की बात यह रही कि कार में सवार सभी यात्री सुरक्षित बच गए। कार में दिल्ली के अंबेडकर नगर एवं छतरपुर क्षेत्र के निवासी अनुज (पुत्र शिवलाल), साकेत, संदीप, राजेश, मदन, अश्विन राणा और बलवीर सिंह राणा सवार थे। हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।

सभी यात्री सुरक्षित 
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस के अनुसार, प्राथमिक जांच में हादसे का कारण तेज रफ्तार और ओवरटेक के दौरान वाहन का संतुलन बिगड़ना बताया जा रहा है। पुलिस ने बताया कि सभी यात्री सुरक्षित हैं और मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights