यूपी के श्रावस्ती जिले की बेसिक शिक्षा विभाग में एक शिक्षक का बड़ा फर्जी वाड़ा सामने आया है। जानकारी के मुताबिक उक्त व्यक्ति राहुल वर्मा पुत्र कृष्ण कुमार वर्मा के नाम से वर्ष 2011 में बेसिक शिक्षा विभाग में सहायक शिक्षक बना। फिर फर्जी प्रमाण पत्र और फर्जी नाम पता के सहारे 10 सालों तक शिक्षा विभाग में नौकरी करता रहा है। बताया जा रहा राहुल वर्मा के नाम से नौकरी कर रहे जालसाज का असली नाम अजय वर्मा उर्फ डम्पी पुत्र कृष्ण वर्मा था। एक गुप्त सूचना के बाद उसके अभिलेखों की जांच में पता चला कि उसका जाति प्रमाण पत्र, टीईटी प्रमाण पत्र, प्राथमिक स्तर अंक प्रमाण पत्र डीए प्रमाण पत्र भी फर्जी है। जांच के बाद बेसिक शिक्षा अधिकारी ने उसे बर्खास्त कर दिया । विभाग ने बर्खास्त करने के बाद जब रिपोर्ट दर्ज कराई तो वह 8 महीने तक फरार रहा फिर जब 15 हजार का इनाम घोषित हुआ तो पुलिस के हत्थे चढ़ गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights