देशभर में प्रीमियम पेट्रोल की कीमतों में बढ़ोतरी के बाद अब प्रीमियम डीजल भी महंगा हो गया है. तेल कंपनियों ने सोमवार रात 12 बजे से प्रीमियम डीजल की कीमतों में लगभग 1.50 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी कर दी है. इस फैसले का सीधा असर आम उपभोक्ताओं पर पड़ेगा.

तेल कंपनियों ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय कच्चे तेल की कीमतों और रुपये की विनिमय दर में उतार-चढ़ाव को देखते हुए यह फैसला लिया गया है. लगातार बदलती वैश्विक परिस्थितियों के कारण ईंधन की कीमतों में यह बढ़ोतरी की गई है.

उपभोक्ताओं पर बढ़ेगा बोझ
इस बढ़ोतरी से खासकर परिवहन, लॉजिस्टिक्स और कृषि क्षेत्र से जुड़े लोगों पर अतिरिक्त बोझ पड़ेगा. दिल्ली में अब प्रीमियम डीजल की कीमत करीब 95 से 96 रुपये प्रति लीटर हो गई है. हालांकि प्रीमियम डीजल सामान्य डीजल की तुलना में बेहतर माइलेज और इंजन परफॉर्मेंस देता है, लेकिन बढ़ती कीमतों के कारण इसका उपयोग सीमित हो सकता है.

नई कीमतें क्या हैं

जानकारी के मुताबिक, इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने अपने प्रीमियम ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है. नई दरों के तहत एक्सपी100 यानी 100 ऑक्टेन पेट्रोल की कीमत 149 रुपये प्रति लीटर से बढ़कर 160 रुपये प्रति लीटर हो गई है. वहीं एक्स्ट्रा ग्रीन प्रीमियम डीजल की कीमत 91.49 रुपये प्रति लीटर से बढ़कर 92.99 रुपये प्रति लीटर कर दी गई है.

कितनी हुई बढ़ोतरी
इस बढ़ोतरी के तहत एक्सपी100 पेट्रोल में लगभग 11 रुपये प्रति लीटर और प्रीमियम डीजल में करीब 1.50 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि हुई है. नई दरें तुरंत प्रभाव से लागू कर दी गई हैं.

पहले भी बढ़ चुके हैं दाम
बता दें कि इससे पहले 20 मार्च को सरकारी तेल कंपनियों ने प्रीमियम पेट्रोल की कीमतों में 2 से 2.35 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की थी. हालांकि, फिलहाल सामान्य पेट्रोल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights