नोएडा के रबूपुरा थाने की पुलिस ने बुधवार तड़के मुठभेड़ के दौरान 25 हजार रुपये के इनामी गौ तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। आरोपी की पहचान हरियाणा के पलवल के निवासी संजू (32) के रूप में हुई है। पुलिस उपायुक्त (जोन-3) डॉक्टर प्रवीन रंजन सिंह ने बताया कि रबूपुरा पुलिस मंगलवार तड़के कार्गो टी पॉइंट के पास जांच कर रही थी तभी मोटरसाइकिल पर सवार एक व्यक्ति आता हुआ दिखाई दिया।

उन्होंने कहा कि शक होने पर पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया, लेकिन वह मोटरसाइकिल मोड़कर भागने लगा। सिंह ने बताया कि पुलिस ने उसे पीछा करके घेर लिया और इस दौरान आरोपी ने पुलिसकर्मियों पर गोली चला दी। पुलिस उपायुक्त ने कहा कि पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई के तहत गोली चलाई जो उसके पैर में लगी।

उन्होंने बताया कि घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, उसके पास से पुलिस ने एक देसी तमंचा, कारतूस, बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल बरामद की है। उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला कि आरोपी गोकशी के कई मामलों में शामिल था और रबूपुरा पुलिस ने उसपर 25,000 रुपये का इनाम घोषित था।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights