फिरोजपुर में एक बड़ी वारदात की खबर सामने आई है। फिरोजपुर शहर में श्मशान घाट वाली सड़क पर एक कॉलोनी से एक व्यक्ति का खून से लथपथ शव बरामद किया गया, जिसकी तेजधार हथियारों से हत्या की गई थी। 

मृतक की पहचान अली के गांव निवासी दयाल सिंह के रूप में हुई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने आगे की जांच शुरू कर दी है। एस.एच.ओ. हरिंदर सिंह ने बताया कि व्यक्ति के शव को देखकर ऐसा लगता है कि तेजधार हथियार से उसकी हत्या की गई थी और फिर उसका शव लाकर फैंक दिया था।  वहीं पुलिस का कहना है कि घटना की  जांच शुरू कर दी है और हत्यारे जल्द ही पकड़े जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights