मुजफ्फरनगर जिले के मीरापुर थाने के नगला खपेड़ गांव में बृहस्पतिवार शाम 25 वर्षीय एक महिला का शव घर में छत से लटका मिला। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक, मृतक की पहचान रितु (25) के रूप में हुई है। पुलिस क्षेत्राधिकारी (जानसठ) रूपाली राव ने शुक्रवार को संवाददाताओं को बताया कि मृत महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

पुलिस ने मरने वाली महिला के परिजनों की शिकायत पर पति विनीत और ससुर बिट्टू समेत परिवार के पांच सदस्यों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पीड़िता के पिता संजय द्वारा पुलिस में दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार, उनकी बेटी रितु की शादी तीन जुलाई, 2025 को विनीत से हुई थी और ससुराल वाले दहेज की मांग को लेकर उसे परेशान करते थे। शिकायत में लगाये गये आरोप में कहा गया है कि बाद में, उसके ससुराल वालों ने घर में उसकी गला दबाकर हत्या कर दी और उसके शव को छत से लटका दिया ताकि यह लगे कि उसने आत्महत्या की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights