रोहनिया थाना क्षेत्र के पंडितपुर में कथित तौर पर मोबाइल चोरी के शक में एक नाबालिग किशोर को लाठी-डंडों से पीट-पीटकर मार डाला। पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान पंडितपुर निवासी सोनू अली (16) के रूप में हुई है और एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

मृतक की मां ने दर्ज कराई शिकायत 
पुलिस ने बताया कि किशोर की मां ने तहरीर में आरोप लगाया है कि सोनू अली शनिवार रात जब अपने घर पर था तभी घमहापुर निवासी रमेश उर्फ बबलू पटेल अपने साथियों संग वहां पहुंचा और उस पर मोबाइल चोरी का आरोप लगाने लगा। तहरीर के मुताबिक, आरोपियों ने सोनू को जबरन ले जाकर पंडितपुर पेट्रोल पंप के पास एक अंडरपास में लाठी-डंडों से बुरी तरह पीटा, जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई।

आरोपियों ने किया पुलिस के हवाले 
इसके बाद आरोपी उसे भदवार पुलिस चौकी ले गए और मोबाइल चोरी का आरोप लगाने लगे। पुलिस ने सोनू को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि किशोर की मां की तहरीर के आधार पर रमेश उर्फ बबलू पटेल, रवि पटेल, रोहित, गोविंद, गौरव पाल, आजाद अली और एक अज्ञात आरोपी के खिलाफ रविवार को भारतीय न्याय संहिता की संबद्ध धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। उन्होंने बताया कि इस मामले में रमेश उर्फ बबलू पटेल को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights