सुलतानपुर जिले के बल्दीराय थानाक्षेत्र की एक महिला ने आपातकालीन पुलिस नंबर डायल 112 के एक आरक्षी पर यौन शोषण का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया। अदालत ने उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। बता दें कि बल्दीराय थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने आपातकालीन पुलिस नंबर डायल 112 पर तैनात सिपाही आमिर फिरदौस पर यौन शोषण का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया है।

महिला की तहरीर पर दर्ज हुआ मामला 
महिला की तहरीर पर बल्दीराय थाने में मुकदमा दर्ज किया गया। उसके बाद थाना प्रभारी नारद मुनि सिंह की टीम ने सिपाही आमिर को गिरफ्तार कर लिया। वृहस्पतिवार को सिपाही आमिर फिरदौस का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बल्दीराय में मेडिकल परीक्षण कराने के बाद उसे अदालत में पेश किया गया है।

दो बच्चों की मां है पीड़ित 
आरोपी सिपाही के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर अदालत में पेश किया गया और अदालत ने उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। बताया जा रहा है कि आरक्षी पर यौन शोषण का आरोप लगाने वाली महिला दो बच्चों की मां है। ऐसी चर्चा है कि कथित तौर पर उसका आरक्षी के साथ संबंध था तथा जब किसी बात को लेकर खट पट हुई तो उसने यौन उत्पीड़न का केस दर्ज करा दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights