मेघालय के री-भोई जिले में एक मोटरसाइकिल सामने से आ रही बस से टकरा गई और उसमें आग लग गई जिससे मोटरसाइकिल चालक की जलकर मौत हो गई। यह जानकारी पुलिस ने बृहस्पतिवार को दी।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना बुधवार रात करीब 10.20 बजे नोंगपोह इलाके में हुई, जब मोटरसाइकिल 50 से अधिक यात्रियों से भरी बस से टकरा गई। टक्कर के बाद मोटरसाइकिल में आग लग गई।

उन्होंने कहा, गलत दिशा से आ रही मोटरसाइकिल गुवाहाटी-शिलांग मार्ग पर रात्रि सेवा वाली बस से टकरा गई। आग में दोपहिया वाहन जलकर खाक हो गया, बस में भी आग लग गई।

अधिकारी ने बताया कि नोंगपोह से अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवा दल घटनास्थल पर पहुंचा और आग बुझाई। उन्होंने बताया, मोटरसाइकिल चालक की मौके पर ही मौत हो गई और उसकी पहचान अभी नहीं हो पाई है। सभी यात्री सुरक्षित हैं। अधिकारी ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए नोंगपोह सिविल अस्पताल ले जाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights