दिल्ली के उत्तर-पूर्वी जिले में अपराधियों का बोलबाला लगातार बढ़ता जा रहा है। हाल ही में सीलमपुर में एक युवक की हत्या के बाद इलाके में जमकर हंगामा हुआ था। इस मामले को लेकर मुख्यमंत्री ने पुलिस कमिश्नर से भी बातचीत की थी। पुलिस ने लोगों को सुरक्षित माहौल देने का भरोसा दिलाया था, लेकिन अब यमुना विहार में एक और चौंकाने वाली वारदात सामने आई है, जो सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई है।

दिनदहाड़े हुई लूट

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के यमुना विहार क्षेत्र में दो बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े एक शख्स से पिस्तौल की नोक पर लूटपाट की। बदमाश बाइक से आए और पिस्तौल दिखाकर पहले डराया, फिर पीड़ित के गले से सोने की चेन छीन ली और मौके से फरार हो गए। जब यह घटना हुई, उस समय वहां काफी लोग मौजूद थे, लेकिन किसी ने भी मदद करने की हिम्मत नहीं दिखाई। बदमाशों को किसी का खौफ नहीं था।

सीसीटीवी फुटेज में साफ दिख रहा है कि दोनों बदमाशों के हाथ में पिस्तौल है। जैसे ही उन्होंने चेन छीनी, वे तेजी से अपनी बाइक पर सवार होकर भाग गए। यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

Verified by MonsterInsights