up-student-dies-road-accident

बिहार के सारण जिले में भगवान बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत न्यायबस्ती लोहा टोला के समीप अहले सुबह एक सड़क दुर्घटना हुई, जिसमें दो महिलाओं सहित चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. घटना बुधवार सुबह लगभग चार से पांच बजे के बीच की बताई जा रही है. सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति संभाली.

घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि शवों को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया है. चार लोगों की हादसे में मौत के बाद कोहराम मचा हुआ है. पुलिस ने हादसे की जांच भी शुरू कर दी है.

शादी समारोह से लौटते समय हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, एक शादी समारोह में कार्यक्रम प्रस्तुत करने के बाद आर्केस्ट्रा कर्मी डीजे लदी पिकअप पर सवार होकर लौट रहे थे. डॉक्टर पी.एन. सिंह डिग्री कॉलेज से पश्चिम दिशा में पहुंचते ही तेज रफ्तार पिकअप अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई. हादसे के वक्त पिकअप पर सवार कलाकार सड़क पर जा गिरे, तभी विपरीत दिशा से आ रहे एक अनियंत्रित ट्रक ने उन्हें रौंद दिया. जिससे चार लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना की सूचना मिलते ही डायल 112, भगवान बाजार थाना और रिवीलगंज पुलिस की टीम मौके पर पहुंची. स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तुरंत छपरा सदर अस्पताल भेजा गया.

शवों की शिनाख्त तेज

वहीं पुलिस ने सभी मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. फिलहाल पुलिस मृतकों की पहचान करने में जुटी है. इस दुर्घटना के बाद इलाके में शोक की लहर है. स्थानीय लोगों की मानें तो हादसे की वजह तेज रफ़्तार है, जिस कारण वाहन नियंत्रण से बाहर हो गया. निश्चित रूप से पिकअप के ड्राईवर की ही गलती से हादसा हुआ है.

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights