DM गगनदीप सिंह रंधावा की मौत का मामला लगातार गरमाता जा रहा है। इस मामले पर विपक्ष लगातार पंजाब सरकार को घेर रहा है। इसे लेकर अब पंजाब भाजपा प्रधान सुनील जाखड़ ने पंजाब सरकार पर निशाना साधा है और कहा है कि इस मामले की CBI से जांच होनी चाहिए। सुनील जाखड़ ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने कहा कि गगनदीप रंधावा की मौत के बाद पूरा पंजाब इंसाफ मांग रहा है लेकिन पंजाब सरकार चालें चलकर लोगों को बेवकूफ बनाने की कोशिश कर रही है।

सुनील जाखड़ ने कहा कि पहले सी.एम. भगवंत मान ने कहा था कि उन्होंने लालजीत भुल्लर का इस्तीफा लिया है वहीं भुल्लर का कहा है कि नैतिकता के आधार पर उन्होंने खुद इस्तीफा दिया है। इसके साथ ही लालजीत भुल्लर की गिरफ्तारी के बाद सरकार कह रही थी कि हमने उन्हें गिरफ्तार किया है वहीं भुल्लर का कहना है कि उन्होंने सरेंडर किया है। सुनील जाखड़ ने कहा कि ये सारी बातें आपस में मेल नहीं खा रही हैं। उनका कहना है कि केस को कमजोर करने के लिए ये सब किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मुझे ऐसा लग रहा है कि सी.एम. अपने पूर्व मंत्री को बचाने की कोशिश कर रहे हैं। इसके साथ ही कांग्रेस पार्टी के अंदर आपके स्लीपर सेल और एजेंट हैं आप उन्हें बचाने की कोशिश कर रहे हैं।

सुनील जाखड़ ने कहा कि देश के गृह मंत्री अमित शाह ने कल संसद में कहा है कि अगर पंजाब के सभी MP उन्हें लिखकर दें तो वह इस केस की जांच CBI से करवाने के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा है कि मुख्यमंत्री इस पूरे केस को जल्द से जल्द CBI को सौंप देंगे और हमारी पार्टी इस मामले को अंजाम तक ले जाएगी और परिवार के साथ मजबूती से खड़ी रहेगी। परिवार को जल्द से जल्द इनसाफ दिलवाया जाएगा।

PunjabKesari

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights