ओडिशा के बालासोर जिले में ट्रिपल ट्रेन हादसे में 275 लोगों की जान चली गई थी। जबकि 1000 से ज्यादा यात्री घायल हो गए थे। इस घटना में बचे लोग शारीरिक चोटों से उबर रहे हैं। लेकिन कटक के SCB मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में भर्ती 105 मरीजों में से करीब 40 में पोस्ट-ट्रॉमेटिक स्ट्रेस डिसऑर्डर (PTSD) की प्रवृति दिख रही है। इस बारे में डॉक्टर्स ने जानकारी दी है। इन लोगों की आंखों के सामने आज भी भयावह मंजर आ जाता है। दुर्घटना का सपना आने से नींद टूट जाती है। इन सभी मरीजों की काउंसिलिंग शुरू हो गई है। परिजनों की मौजूदगी में विशेषज्ञ मरीजों के डर को दूर करने की कोशिश कर रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights