झारखंड के पलामू जिले में अवैध पिस्तौल के साथ सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट किए जाने के आरोप में 20-वर्षीय एक व्यक्ति को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि तौफीक अंसारी ने देसी पिस्तौल और कारतूस पांच हजार रुपये में खरीदे थे। पुलिस के अनुसार, वीडियो प्रसारित होने के तुरंत बाद ही उसे छतरपुर थाना क्षेत्र के दली गांव से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस अधीक्षक (एसपी) रिष्मा रमेशन ने बताया कि वह (आरोपी) इलाके में बंदूक लेकर घूम रहा था, जिससे लोग असुरक्षा महसूस कर रहे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights