झारखंड के बोकारो जिले में विश्वकर्मा प्रतिमा विसर्जन के दौरान बिहार निवासी दो भाई दामोदर नदी की तेज धारा में बह गए। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, नदी में बहे दोनों युवकों की पहचान जहानाबाद जिले के निवासी राकेश कुमार (22) और अंकित कुमार (18) के रूप में हुई है।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया, ‘‘दोनों भाई करागली कॉलोनी स्थित अपने मामा के घर विश्वकर्मा पूजा के लिए आए थे। शुक्रवार सुबह दोनों भाई प्रतिमा विसर्जन के लिए जलशोधन संयंत्र के पास दामोदर नदी पहुंचे।’’

अधिकारी ने बताया कि इस दौरान नदी की तेज धारा में दोनों बह गए। उन्होंने बताया कि दोनों की तलाश के लिए अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया, ‘‘घटना के 24 घंटे बीत जाने के बावजूद उनके शव बरामद नहीं हो सके हैं। गोताखोरों की मदद से तलाश अभियान जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights