जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कठुआ जिले में बारिश के कारण हुए भूस्खलन में कई लोगों की मौतों पर रविवार को दुख प्रकट किया और कहा कि गृह मंत्री अमित शाह को बचाव एवं राहत कार्यों की जानकारी दे दी गई है।

सिन्हा ने ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा, ‘‘कठुआ के कई इलाकों में बारिश के कारण हुए विनाशकारी भूस्खलन में लोगों की मौत से बहुत दुखी हूं। यह त्रासदी दिल दहला देने वाली है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को सेना, एनडीआरएफ (राष्ट्रीय आपदा मोचन बल), एसडीआरएफ (राज्य आपदा मोचन बल), पुलिस और प्रशासन के बचाव एवं राहत अभियानों की जानकारी दी।’’

रविवार तड़के कठुआ जिले में बादल फटने और भूस्खलन की दो अलग-अलग घटनाओं में कम से कम सात लोगों की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए। उपराज्यपाल ने कहा, ‘‘मैंने प्रशासन और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को प्रभावित क्षेत्रों में बचाव और सहायता प्रयासों में समन्वय सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है और मौके पर चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने को भी कहा है। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं और मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

Verified by MonsterInsights