उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां पर चोरी के आरोप में जेल भेजे गए एक दलित युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं, जिससे मामले ने तूल पकड़ लिया है। बताया जा रहा है कि सरपतहां थाना क्षेत्र के मसूदपुर गांव निवासी अजीत गौतम को चोरी के आरोप में बीते गुरुवार को सरपतहां पुलिस ने गिरफ्तार कर चालान कर दिया था।

जेल में बिगड़ी तबीयत
बताया जा रहा है कि जेल में अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई। जेल प्रशासन ने उसे तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा। जहां पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। हालांकि परिजनों पर पुलिस पर पिटाई का आरोप लगाया है।

इलाज के दौरान मौत
जिला अस्पताल में इलाज के दौरान देर रात अजीत गौतम की मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंच गए।परिजनों ने आरोप लगाया है कि युवक की हिरासत में पिटाई की गई, जिसके कारण उसकी हालत बिगड़ी। हालांकि, पुलिस ने इन आरोपों पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी है। फिलहाल, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। मामले की जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights