ओडिशा के बालासोर जिले में शुक्रवार को हुए कोरोमंडल एक्सप्रेस ट्रेन हादसे ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। इस हादसे में 275 लोगोंं की मौत हो गई है जबकि 1000 से ज्यादा घायल हो गए। वहीं 700 से अधिक घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है। इस बीच अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी ने बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा है कि इस हादसे में जिन्होंने अपने अभिभावकों को खोया है, उनकी शिक्षा की जिम्मेदारी अडानी ग्रुप उठाएगा। फिलहाल कोरोमंडल ट्रेन हादसे की जांच की जा रही है। प्रधानमंत्री से लेकर रेलवे मंत्रालय और अन्य राज्य सरकारें इस मुसीबत के समय में मृतकों के परिजन और पीड़ितों के साथ हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights