झारखंड में धनबाद केन्द्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की टीम ने बीते शनिवार को गिरिडीह के कल्याणडीह स्थित ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरएसईटीआई ) के निदेशक और बैंक ऑफ इंडिया के सीनियर मैनेजर अभिषेक कमल को 20 हजार रुपये रिश्वत लेते हुये रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

सीबीआई ने यह कार्रवाई कैंटीन संचालक मृत्युंजय पाण्डेय की शिकायत पर की, जिनसे बिल भुगतान के बदले कमीशन की मांग की जा रही थी। धनबाद सीबीआई के एसपी पीके झा ने इसकी पुष्टि की है। पांडेय ने बताया कि वह अप्रैल 2025 से आईएसईटीआई में कैंटीन का संचालन कर रहे हैं। अभिषेक कमल द्वारा बार-बार बिल भुगतान के एवज में कमीशन की मांग की जा रही थी। परेशान होकर उन्होंने सीबीआई को सूचित किया।

इसके बाद सीबीआई ने जाल बिछाया और अभिषेक कमल को घूस की राशि लेते हुए धर दबोचा। झा ने बताया कि शिकायत के आधार पर ट्रैप ऑपरेशन चलाया गया, जिसमें अभिषेक कमल को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते पकड़ा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights