मुजफ्फरनगर। क्रांतिसेना द्वारा जनपद में चलाए जा रहे सघन सदस्यता अभियान के तहत आज प्रसिद्ध कथा वाचक पंडित देवशरण शास्त्री व्यास व सुनील कुमार ने क्रांतिसेना कार्यालय पहुंचकर संगठन की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर संघठन के संस्थापक अध्यक्ष ललित मोहन शर्मा, जिला अध्यक्ष मुकेश त्यागी ने दोनों को भगवा पटका पहनकर क्रांतिसेना की सदस्यता दिलाई। संस्थापक अध्यक्ष ललित मोहन शर्मा ने कहाँ कि क्रांतिसेना की स्पष्टवादी नीतियों के कारण बड़ी संख्या में हिंदूवादीयों का झुकाव क्रांतिसेना के प्रति बढ़ रहा है, यही कारण है गत 15 दिनों के भीतर जहाँ 70 से अधिक हिंदूवादियों ने स्वयं कार्यालय पहुंचकर संघठन की सदस्य्ता ग्रहण की। वही डोर टू डोर चलाये जा रहे सदस्यता अभियान के तहत 300 से अधिक नए युवाओं को क्रांतिसेना से जोड़ा गया, दोनों नवनियुक्तों में संगठन की नीतियों और उद्देश्यों पर चलकर कार्य करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष मुकेश त्यागी, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष पूनम चौधरी, महानगर अध्यक्ष देवेंद्र चौहान, जिला उपाध्यक्ष संजीव वर्मा, महानगर उपाध्यक्ष उज्ज्वल पंडित, राजेंद्र पाल, कार्यालय प्रभारी शैलेंद्र विश्वकर्मा, अध्यक्ष योगेंद्र सैनी दाताराम आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights