श्रावण मास में भगवान शिव की आराधना में लीन भोलों (भक्तों) के अपार जनसमूह के मध्य आज भारत तिब्बत सहयोग मंच की मुज़फ्फरनगर इकाई ने अभिषेक वर्मा-युवा जिला महामंत्री के सानिध्य में नावला गांव में कावड़ सेवा शिविर में शिव प्रसाद वितरित कर असंख्य कावड़ियों के मध्य हर हर महादेव के जयकरो के साथ ‘श्रावण संकल्प’ कराया गया और भारत तिब्बत सहयोग मंच के उद्देश्यों के प्रति जाग्रत किया गया l इसी कड़ी में बेगराजपुर मार्ग पर लगभग 600 शिव भक्त कावड़ियों को प्रसाद स्वरुप मिष्ठान वितरित किया गया l जिसमें मंच के सीए अश्वनी वर्मा-जिला मंत्री, विष्णु स्वरुप अग्रवाल-जिला महामंत्री, नरेंद्र त्यागी-पूर्व जिला पंचायत सदस्य-गांव नावला, अवनीश गोयल-जिला प्रकृति संरक्षण प्रमुख, मोहित त्यागी, एड. शिशुकांत गर्ग, अमित गोयल, सौहार्द गर्ग, हरीश उपाध्याय,राजेश मोहन गोयल, श्रीमती मीनू वर्मा, बेबी आरोही, अशोक तायल, अभिषेक जैन, अरुण राजवंशी, जगदीश पालीवाल, नीतीश कुमार आदि का सहयोग रहा l मंच संगठन के दिशा निर्देशानुसार इसी क्रम में श्रावण मास में अलग-अलग स्थानों पर ‘श्रावण संकल्प’ कराता रहेगा l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights