कुवैत अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट (Kuwait International Airport) पर बुधवार को एक बड़ा ड्रोन हमला हुआ, जिसके बाद एयरपोर्ट के ईंधन भंडारण क्षेत्र में भीषण आग लग गई। इस घटना ने पूरे खाड़ी क्षेत्र में चिंता बढ़ा दी है। कुवैत की नागरिक उड्डयन प्राधिकरण के अनुसार, ड्रोन सीधे ईंधन टैंकों को निशाना बनाकर भेजे गए थे। ये टैंक Kuwait Aviation Fuel Company के थे, जहां हमला होने के बाद आग तेजी से फैल गई। अधिकारियों ने इस हमले के लिए Iran समर्थित समूहों को जिम्मेदार ठहराया है। इसे “खुला हमला” बताते हुए कहा गया कि यह क्षेत्रीय सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा है।

 

 

हालांकि राहत की बात यह रही कि इस हमले में किसी की जान नहीं गई। फायर ब्रिगेड और इमरजेंसी टीमों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने की कोशिश शुरू की और हालात को नियंत्रण में लाया। प्रारंभिक रिपोर्ट्स के मुताबिक, नुकसान केवल संपत्ति तक सीमित रहा है, लेकिन इसका असर एयरपोर्ट संचालन और ईंधन आपूर्ति पर पड़ सकता है।यह हमला ऐसे समय हुआ है जब Iran और United States के बीच तनाव पहले से ही चरम पर है। कुवैत एयरपोर्ट पर हुआ यह ड्रोन हमला दिखाता है कि मिडिल ईस्ट का संघर्ष अब और व्यापक और खतरनाक होता जा रहा है। अगर ऐसे हमले जारी रहे, तो यह क्षेत्रीय युद्ध को और भड़का सकता है और वैश्विक अर्थव्यवस्था पर बड़ा असर डाल सकता है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights