उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में एक और जिस्मफरोशी के धंधे का पर्दाफाश हुआ है। यह धंधा एक किराए के मकान में चल रहा था। पुलिस को इस बात की जानकारी मिली। जानकारी के बाद पुलिस इलाके में गई और छापेमारी की। पुलिस ने मकान में छापेमारी कर जिस्मफरोशी के धंधे का भंडाफोड़ किया और तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। 

नाबालिग लड़की, दो महिलाएं और दो पुरुष मिले
जानकारी के मुताबिक, सूचना मिलने पर पुलिस ने रविवार देर रात करीम नगर के मिलेनियम सिटी इलाके में स्थित एक मकान पर छापा मारा। इस दौरान मकान के अंदर एक नाबालिग लड़की, दो महिलाएं और दो पुरुष मिले। शुरुआती जांच के बाद एक महिला समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर जिला परिवीक्षा अधिकारी के सामने पेश किया गया। उनके खिलाफ अनैतिक व्यापार (रोकथाम) अधिनियम और पॉक्सो अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। 

मकान मालिक की भूमिका की हो रही जांच 
नाबालिग लड़की और एक अन्य महिला को मुक्त कराया गया है। लड़की को बाल कल्याण समिति के सुपुर्द कर दिया गया है। जिस मकान पर छापा मारा गया वह बदन सिंह नाम के व्यक्ति का है। उसने उसे किराए पर दिया था। शुरुआती जांच से पता चला है कि मकान को खास तौर पर रैकेट चलाने के लिए किराये पर लिया गया था। इस घटना में मकान मालिक की भूमिका की जांच की जा रही है। अगर उसकी मिलीभगत या लापरवाही पाई गई तो उसके खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights