यूनिसेफ (भारत) ने शनिवार को बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान को अपना नया राष्ट्रीय दूत नियुक्ति किया।

एक विज्ञप्ति में कहा गया कि वर्ष 2014 से संयुक्त राष्ट्र बाल कोष (यूनिसेफ) की भारत इकाई से जुड़ीं करीना कपूर प्रत्येक बच्चे के विकास, स्वास्थ्य, शिक्षा और लैंगिक समानता के अधिकार को आगे बढाने में गैर-लाभकारी संगठन का समर्थन करेंगी।

करीना कपूर (43) ने एक बयान में कहा, ‘इस दुनिया की भावी पीढ़ी यानी बच्चों के अधिकारों जितनी महत्वपूर्ण कोई अन्य चीज नहीं है।

अब भारत के राष्ट्रीय दूत के रूप में यूनिसेफ के साथ अपना जुड़ाव जारी रखना मेरे लिए सम्मान की बात है।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights