किसान आंदोलन को लेकर विवादित टिप्पणी किए जाने के मामले में भारतीय जनता पार्टी (BJP) की सांसद एवं अभिनेत्री कंगना रनौत के वकील ने उत्तर प्रदेश के आगरा की एक विशेष अदालत में बीते मंगलवार को वादी को अदालत द्वारा अनुचित अवसर दिए जाने का आरोप लगाते हुए एक अर्जी दाखिल की। वादी के अधिवक्ता रमा शंकर शर्मा ने बताया कि कंगना की वकील अनुसुइया चौधरी ने आगरा की सांसद-विधायक (MP-MLA) अदालत में एक अर्जी दायर कर आरोप लगाया कि अदालत ने वादी को अनुचित अवसर दिया है और ऐसे में सांसद को भी पर्याप्त समय दिया जाए तथा 30 अप्रैल को फैसला सुनाए जाने पर रोक लगाई जाए।

मिली जानकारी के मुताबिक, शर्मा ने बताया कि मामले में सुनवाई पूरी हो चुकी है और 3 अप्रैल को अंतिम बहस पूरी हो गई थी। उन्होंने बताया कि 16 अप्रैल को फैसला सुनाया जाना था लेकिन मुकदमे से संबंधित कुछ अन्य दस्तावेज अदालत को सौंपे जाने के कारण निर्णय की तारीख 30 अप्रैल निर्धारित कर दी गई। हिमाचल प्रदेश की मंडी सीट से भाजपा सांसद कंगना रनौत ने 3 कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के आंदोलन के खिलाफ अगस्त 2024 में कथित रूप से विवादित बयान देते हुए कहा था कि किसान आंदोलन के दौरान हिंसा, दुष्कर्म और हत्याएं हो रही थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights