उद्योगपति गौतम अदाणी ने लखनऊ में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की और राज्य के महत्वाकांक्षी आर्थिक विकास लक्ष्यों के लिए समर्थन व्यक्त किया। अदाणी समूह के चेयरमैन ने बृहस्पतिवार को हुई इस बैठक के बाद सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर इसकी जानकारी दी और उत्तर प्रदेश को बड़ा आर्थिक केंद्र बनाने के मुख्यमंत्री के दृष्टिकोण की सराहना की। अदाणी ने आदित्यनाथ द्वारा प्रस्तुत उस एक खाके का उल्लेख किया जिसके तहत उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था को 2030 तक 1000 अरब अमेरिकी डॉलर और 2047 तक 6000 अरब डॉलर तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है। अदाणी ने लिखा, ” कुछ दृष्टिकोण राष्ट्रों को नया आकार देते हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को विकसित उत्तर प्रदेश का खाका प्रस्तुत करते हुए सुनना अविस्मरणीय क्षण था। 2030 तक 1000 अरब डॉलर और 2047 तक 6000 अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था.. यह इस बात की घोषणा है कि उत्तर प्रदेश क्या बनने में सक्षम है।” उन्होंने कहा, ” अदाणी समूह बिजली, रक्षा, हवाई अड्डों, लॉजिस्टिक्स, औद्योगिक पार्क और डेटा सेंटर जैसे प्रमुख क्षेत्रों में निवेश के जरिये उत्तर प्रदेश के परिवर्तन के सफर में योगदान देने पर गर्व महसूस करता है। हम इस भविष्य के निर्माण में सहयोग करने के लिए मौजूद हैं।” इससे पहले बृहस्पतिवार को दिन में अदाणी ने अपनी पत्नी प्रीति अदाणी, बेटे करण अदाणी और बहू परिधि अदाणी के साथ हनुमान जयंती के अवसर पर अयोध्या के राम मंदिर में पूजा-अर्चना की थी।

Byadmin

Apr 3, 2026

झारखंड के पलामू जिले में देर रात हुई गोलीबारी की घटना से पूरे इलाके में दहशत फैल गई। भीड़भाड़ वाले बाजार में हुई इस वारदात ने लोगों को झकझोर कर रख दिया है। पलामू प्रमंडल मुख्यालय मेदिनीनगर में शनिवार देर रात एक बड़ी आपराधिक घटना सामने आई। बस स्टैंड रोड स्थित शताब्दी मार्केट में अज्ञात बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी, जिसमें कुंड मोहल्ला निवासी मोहम्मद समीर उर्फ गुड्डू खलीफा की मौत हो गई।

घटना के बाद अफरा-तफरी
घटना रात करीब 11 बजे की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, मुस्लिम नगर का रहने वाला फैज खान अपने कुछ साथियों के साथ बाजार पहुंचा। वहां उसने समीर को देखते ही उस पर कई गोलियां चला दीं। गोली लगते ही समीर वहीं गिर पड़ा। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोगों ने घायल समीर को तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

आरोपियों की तलाश के लिए लगातार छापेमारी जारी 
पुलिस के मुताबिक, आरोपी फैज खान पहले भी एक हत्या के मामले में जेल जा चुका है। मृतक समीर उसी केस में गवाह था। इसलिए शुरुआती जांच में यह शक जताया जा रहा है कि गवाही रोकने के लिए इस वारदात को अंजाम दिया गया। इस मामले में पुलिस ने फैज खान और दो अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। आरोपियों की तलाश के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

इस घटना के बाद इलाके में डर और तनाव का माहौल है। लोगों ने शहर की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। पुलिस का कहना है कि जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights