बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी और उनके पति बिजनेसमैन राज कुंद्रा एक बार फिर मुश्किलों में फंस गए हैं। मुंबई में एक व्यापारी ने इन दोनों पर 60 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया है।

PunjabKesari

क्या है पूरा मामला?

मुंबई पुलिस के एक अधिकारी के अनुसार जूहू निवासी व्यापारी दीपक कोठारी ने शिल्पा और राज पर 60 करोड़ से ज्यादा की धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। कोठारी जो लोटस कैपिटल फाइनेंशियल सर्विसेज के डायरेक्टर हैं का दावा है कि उन्होंने यह पैसा शिल्पा और राज की कंपनी ‘बेस्ट डील टीवी प्राइवेट लिमिटेड’ में 2015 से 2023 के बीच व्यापार बढ़ाने के लिए निवेश किया था। हालांकि उनका आरोप है कि इस पैसे का इस्तेमाल निजी खर्चों के लिए किया गया। इस मामले की जांच अब आर्थिक अपराध शाखा को सौंप दी गई है।

PunjabKesari

पहले भी हो चुके हैं कानूनी मुश्किलों में

यह पहली बार नहीं है जब शिल्पा और राज पर कोई कानूनी शिकंजा कसा गया हो। इससे पहले भी उन पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) की रेड पड़ चुकी है। वहीं राज कुंद्रा को पोर्नोग्राफी केस में जेल भी जाना पड़ा था।

फिलहाल इस नए मामले के सामने आने के बाद अभी तक शिल्पा शेट्टी या राज कुंद्रा की तरफ से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights