मुजफ्फरनगर। रुड़की रोड स्थित न्यू मुजफ्फरनगर शाखा बैंक ऑफ इंडिया द्वारा कॉरपोरेट सोशल रिस्पांसिबिलिटी (CSR) के अंतर्गत आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों की सहायता के लिए एक सराहनीय पहल की गई। इस दौरान पाल धर्मशाला में आयोजित कार्यक्रम में बच्चों को स्कूल बैग एवं पाठ्य पुस्तकें वितरित की गईं। कार्यक्रम का आयोजन सभासद अमित पाल के नेतृत्व में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम के दौरान शाखा प्रबंधक सतीश गोस्वामी ने बच्चों को बैग और किताबें वितरित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही बच्चों को आगे बढ़ने का सबसे मजबूत माध्यम है और ऐसे प्रयासों से जरूरतमंद बच्चों को पढ़ाई में प्रोत्साहन मिलता है।
इस अवसर पर प्रशासनिक अधिकारी निर्पेंद्र कुमार, ऋण अधिकारी आशीष कुमार, अधिकारी गीता, लिपिक अनुराग सहित अन्य बैंक कर्मचारी मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान बच्चों और अभिभावकों ने बैंक की इस पहल की सराहना की और सभी ने शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights