मेष : उलझनों के कारण किसी बने बनाए काम के बिगड़ने का डर रहेगा, इसलिए हर मोर्चे पर अलर्ट रहकर हर स्थिति के साथ निपटें।
वृष : टीचिंग, कोचिंग, फोटोग्राफी,डैकोरेशन, मैडीसिन, टूरिज्म, कंसल्टैंसी का काम करने वालों को अपने कामों में भरपूर लाभ मिलेगा
मिथुन : सरकारी, गैर-सरकारी कामों के लिए आपके यत्न अच्छा रिजल्ट देंगे, बड़े लोग मेहरबान तथा सपोर्टिव रवैया रखेंगे।
कर्क : किसी धार्मिक प्रोग्राम के साथ जुड़ने, धार्मिक लिटरेचर पढ़ने, कथा वार्ता भजन कीर्तन सुनने में जी लगेगा, मान-सम्मान की प्राप्ति।
सिंह : सितारा सेहत के लिए ढीला, इसलिए मर्यादित खान-पान करना सही रहेगा, किसी सफर का प्रोग्राम भी न बनाना ठीक रहेगा।
कन्या : व्यापार तथा कामकाज की दशा अच्छी, यत्नों प्रोग्रामों में कामयाबी मिलेगी मगर गिरने-फिसलने का डर रह सकता है।
तुला : शत्रु चूंकि नुकसान पहुंचाने के लिए हर दाव खेल सकते हैं, इसलिए उनसे सावधान रहना ठीक रहेगा।
वृश्चिक : आम तौर पर सुदृढ़ सितारा हर फ्रंट पर आपके कदम को बढ़त की तरफ रखेगा, शत्रु कमजोर रहेंगे।
धनु : कोर्ट-कचहरी के साथ जुड़े काम को हाथ में लेने के लिए समय बेहतर, शत्रु भी आपकी पकड़ में रहेंगे।
मकर : आम सितारा मजबूत, जो आपको हिम्मती, उत्साही तथा कामकाजी तौर पर व्यस्त तथा एक्टिव रखेगा।
कुंभ : व्यापार कारोबार में लाभ, कारोबारी टूरिंग, प्लानिंग एवं प्रोग्रामिंग भी लाभ देगी, मगर तबीयत में तेजी रहेगी।
मीन : अर्थ तथा कारोबारी दशा संतोषजनक, जिस काम के लिए मन बनाएंगे उसमें कामयाबी मिलेगी, मगर पानी का मर्यादित इस्तेमाल करें।
