उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जिले में जिला प्रशासन ने तालाब की भूमि पर हुए अवैध निर्माण पर बड़ी कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी है। थाना कादरीगेट क्षेत्र के ठंडी सड़क स्थित ‘केएम हाउस’ और ‘केएम इंडिया’ पर अब बुलडोजर चलने की पूरी तैयारी है। प्रशासन ने दोनों प्रतिष्ठानों के 18 मानचित्र निरस्त कर दिए हैं और एक माह के भीतर स्वयं निर्माण हटाने का नोटिस जारी किया है।

तालाब की भूमि पर खड़ा अवैध निर्माण
राजस्व अभिलेखों और महायोजना 2031 के अनुसार, गाटा संख्या 609 और 610 तालाब की भूमि घोषित की गई है। इसके बावजूद तथ्यों को छुपाकर इस भूमि पर केएम हाउस और केएम इंडिया के निर्माण मानचित्र पास करा लिए गए थे। अब प्रशासन ने इन सभी मानचित्रों को अवैध बताते हुए निरस्त कर दिया है।

प्रशासन ने दिया अल्टीमेटम
नियत प्राधिकारी की ओर से जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि संबंधित पक्ष एक माह के भीतर खुद निर्माण ध्वस्त करें, अन्यथा प्रशासनिक टीम बुलडोजर चलाकर ध्वस्तीकरण कर भूमि को तालाब के रूप में बहाल करेगी।

 पहले भी हो चुकी है कार्रवाई
बताया गया है कि दो वर्ष पूर्व केएम हाउस के बराबर स्थित ‘गुरु शरणं होटल’ को भी प्रशासन ने तालाब की भूमि पर बने होने के कारण ध्वस्त किया था। अब उसी क्रम में यह कार्रवाई एक और बड़े अवैध निर्माण पर होने जा रही है।

प्रशासन सख्त, कानून उल्लंघन पर सख्त रुख
जिला प्रशासन ने कहा है कि सार्वजनिक भूमि, खासकर जल निकायों और तालाबों की जमीन पर अवैध कब्जे बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे। क्योंकि सरकार की मंशा है कि सरकार जमीन पर अवैध निर्मार्ण को हटाया जाया। उसी के अनुसार कार्रवाई की जा रही है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

Verified by MonsterInsights