गाजियाबाद की साइबर क्राइम पुलिस ने इनपुट के आधार पर बीती रात एक होटल में छापा मारा। यहां होटल के अंदर का नजारा देखकर पुलिस ने अपना सिर पकड़ लिया। इस छापे के जरिए पुलिस ने होटल में चल रहे गोरखधंधे का खुलासा किया है। दरअसल, छापेमारी के दौरान पुलिस ने देखा कि कुछ लोग होटल में किराए पर कमरा लेकर एक विदेशी साइट के लिए ऑनलाइन लाइव स्ट्रीम पर अश्लील वीडियो बना रहे थे। इस कार्रवाई में पुलिस ने मौके से एक युवक और तीन युवतियों को गिरफ्तार किया है।

होटल में पुलिस की छापेमारी

जानकारी के अनुसार, साइबर थाना पुलिस को एक सूचना मिली कि गाजियाबाद के बजरिया स्थित एक होटल में कुछ गलत हो रहा है। इस सूचना के आधार पर पुलिस ने इस होटल में छापेमारी की। इस दौरान जैसे ही पुलिस मौके पर पहुंची, तो अंदर का नजारा देखकर हैरान रह गई। कमरे में दो युवतियां अर्धनग्न अवस्था में थीं और एक युवक मौजूद था। इसके बाद पुलिस ने आरोपी युवक मोहित और दो युवतियों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपियों के तीन साथी अभी फरार बताए जा रहे हैं, जिनकी पुलिस तलाश कर रही है। पकड़े गए आरोपी खुद को दंपति बताकर कमरा ले रहे थे। पुलिस टीम को मौके से दो लैपटॉप, दो मोबाइल, वाइब्रेटर और मास्क बरामद हुए हैं। तीन आरोपी फरार बताए जा रहे हैं, जिनकी पुलिस तलाश करने में जुट गई है।

100 रुपये प्रति मिनट से करते थे वसूली

पूछताछ में पुलिस को पता चला कि युवतियों को 25,000 रुपए प्रतिमाह वेतन पर रखा गया था। पता चला कि यह वेबसाइट विदेश से ऑपरेट हो रही है। ऑनलाइन लाइव स्ट्रीम वीडियो देखने के लिए ग्राहकों को टोकन खरीदना पड़ता था। टोकन का भुगतान 100 रुपए प्रति मिनट होता था। आरोपी किस खाते में पैसा ट्रांसफर करते थे, इसकी भी जांच की जा रही है। युवतियां फर्जी आईडी और नाम से काम कर रही थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights