उत्तर प्रदेश के दो अलग-अलग जिलों में दर्दनाक हादसे हुए हैं, जहां कई बच्चे नदी में नहाकर डूब गए।पहला हादसा सीतापुर जिले के तंबौर थाना क्षेत्र में हुआ है। यहां शुक्रवार को 4 बच्चे नदी में नहाते समय डूब गए। रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया था, जिसमें अब तक 4 बच्चों की लाशें नदी से बरामद हो चुकी हैं। इनमें देवांश और राहुल नाम के बच्चे भी शामिल हैं। एनडीआरएफ की टीम अभी भी बच्चों की खोज में लगी हुई है।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, दूसरा हादसा अयोध्या में गोमती नदी में हुआ। सुल्तानपुर जिले के फत्तेपुर के 17 वर्षीय सौरभ पुत्र राजेंद्र शुक्रवार को बाबा बाजार थाना क्षेत्र के कामाख्या घाट पर दोस्तों के साथ स्नान कर रहा था। अचानक वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस, स्थानीय गोताखोर और SDRF की टीम मौके पर पहुंची और रात भर रेस्क्यू अभियान चलाया, लेकिन सफल नहीं हो सकी। शनिवार सुबह उसकी लाश नदी से बरामद कर ली गई। कामाख्या चौकी प्रभारी आशीष यादव ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। दोनों जिलों में यह हादसे बच्चों की नदी में नहाने के दौरान हुए हैं, जो बेहद दुखद और सावधानी की जरूरत को दर्शाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights